Total pageviews

24,652

Home

मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019

पाकिस्तान तू भूल गया

 

                  कवि मनोज कुमार साहु


  पाकिस्तान तू भूल गया !
  65 ,71 और 1999 में
  तेरा हश्र क्या हुआ था भूल गया
  ताशकंद समझौता, बांग्लादेश जन्म, कारगिल
  पाकिस्तान तू भूल गया !

  जब फील्ड मार्शल मानेकशॉ और
  सिर्फ 3 हज़ार भारतीय सैनिकों के आगे
  पाकिस्तान जनरल नियाजी घुटने टेके ,
  तेरे 25 हज़ार सैनिकों की
  प्राण भिक्षा, तू भूल गया !

  नेहरू जी के श्वेत कबूतर
  इंदिरा जी का दुर्गा रूप
  अटल जी की बस यात्रा
  पाकिस्तान तू भूल गया !

   पाकिस्तान मत सोच
   बार-बार कायराना हरकत करेगा
   हम पकड़े हैं हाथ में श्वेत झंडा
   इसका मतलब यह नहीं
   आतंकी हमला कराएगा
   एक बार हमारा दिमाग फिर गया तो
   पाकिस्तान आग की भट्टी में चला जाएगा
   पाकिस्तान तू भूल गया !

   हम अमन परस्त हैं
   भारतीय युद्ध करना
   और जीतना जानते हैं
   पाकिस्तान तू भूल गया !

   65, 71, 99 को याद कर
   ख़ौफ तेरे ज़हन में आ जाएगा
   इससे तू नहीं सुधरा
   तेरे लिए माकूल जवाब
   घर में घुसकर
   लाहौर तक बमबारी करती
   भारतीय सेना के पराक्रम
   पाकिस्तान तू भूल गया !
   पाकिस्तान तू भूल गया !
           •••●•••

कोई टिप्पणी नहीं:

नफरती चाटुकार

             नफरती चाटुकार  चारों ओर नफ़रती अनगिनत  कुछ कवि - कलाकार -डरपोक बन कर चाटुकार बांट रहे हैं हिंसा औ नफ़रत हर बार। राजनेता के चर...