Total pageviews

Home

रविवार, 3 नवंबर 2019

हिन्दुस्तानी

सच्चे हिंदुस्तानी को
कोई बरगला नहीं सकता
धर्म-मज़हब के नाम पर
हमें कोई लड़ा नहीं सकता
जो लड़ता है मज़हब के नाम
वह सच्चा हिंदुस्तानी हो नहीं सकता

हम लड़ेंगे बेशक़ उससे
जो हम में फूट डालने की कोशिश करेगा
मज़हब है मेरा हिंदुस्तानी
तिरंगे की आन वान शान के लिए
 सर कटाने में हिंदुस्तान पीछे नहीं रह सकता

संविधान है मेरा भगवान
इसके एक एक शब्द को
अमल में लाएँगे हम
इससे हमें कोई डिगा नहीं सकता




कोई टिप्पणी नहीं:

तर्पण

                   तर्पण                  ©️  मनोज कुमार साहु  ​जो वतन के वास्ते अपनी जाँ न्यौछावर कर गए, हँसते-हँसते मातृभूमि...